{"_id":"6013c7768ebc3e2c50457428","slug":"gorakhpur-gagaha-brick-kiln-owner-murder-case-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घरवाले समझ रहे थे सड़क हादसा में हुई है मौत, डॉक्टर ने बताई ऐसी बात कि खिसक गई पैरों के नीचे से जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: घरवाले समझ रहे थे सड़क हादसा में हुई है मौत, डॉक्टर ने बताई ऐसी बात कि खिसक गई पैरों के नीचे से जमीन
Fri, 29 Jan 2021 01:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव के पास 12 जनवरी 2021 को देर शाम ईंट-भट्ठा मालिक जय नारायण शाह उर्फ गुड्डू सेठ (52) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि भतीजे ने पुलिस को पहले सड़क हादसे में घायल होने की सूचना दी थी, बाद में अस्पताल जाने पर गोली मारने की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के मेंहदिया निवासी जय नारायण शाह उर्फ गुड्डू सेठ का गोला थाना क्षेत्र के कोपवा गांव में ईंट भट्ठा है। रोज की तरह 12 जनवरी की शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। ईंट भट्ठे से करीब दो से ढाई किलोमीटर आगे डेमुसा गांव के पास वह सड़क के किनारे गिरे हुए मिले।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी थी। परिजन उन्हें गगहा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं परिजनों को उस समय झटका लगा कि जब डॉक्टरों ने कहा कि इनकी मौत सड़क हादसे में नहीं बल्कि गोली से हुई है। जय नारायण को एक नहीं सात गोली मारी गई थी।
पुलिस ने जांच पड़ताल आगे बढ़ाई तो पता चला कि हिस्ट्रीशीटर अक्षय लाल जमीन के खातिर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।