{"_id":"61028b8b8ebc3e09134535ae","slug":"gorakhpur-crook-arrested-in-encounter-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मुठभेड़ में गोरखपुर का बदमाश गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: मुठभेड़ में गोरखपुर का बदमाश गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल को लगी गोली
Thu, 29 Jul 2021 04:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jul 2021 04:51 PM IST
सार
जिला अस्पताल में चल रहा है दोनों का इलाज, वाल्टरगंज थाने के बक्सई मोड़ पर हुई मुठभेड़, जिले की दो घटनाओं को पकड़े गए बदमाश ने कबूला
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के हरदिया से वाल्टरगंज जाने वाली सड़क पर बक्सई मोड़ पर पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोरखपुर के रहने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाट, एंटी नारकोटिक्स, सर्विंलास टीम के साथ वाल्टरगंज थाने की पुलिस से घिरते देख बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान सुरेंद्र जायसवाल उर्फ सुरेंद्र तिवारी पुत्र जोखन तिवारी निवासी थून्ही बाजार थाना गगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। जबकि मुख्य आरक्षी राघवेंद्र पांडेय भी हुए घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश और हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सुरेंद्र के विरुद्ध लूट, छिनैती सहित लगभग डेढ़ दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, अयोध्या और बस्ती सहित कई जिलों की पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। थानाध्यक्ष दुर्विजय, स्वाट टीम प्रभारी विकास यादव, एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी योगेश सिंह की संयुक्त टीम ने बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और बाइक के अलावा 11 हजार सत्तर रुपये नकद, दो कागज की गड्डियां, एक पीली धातु का लॉकेट बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश सुरेंद्र ने बताया कि वह कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, अयोध्या और बस्ती जिले में घूम-घूमकर वृद्ध महिला/पुरुष के गले से चेन, सोने की अंगूठी छीनकर या धोखे से ले लेता था। बैंक जाने वाले अनपढ़ महिला पुरुषों की रेकी कर उन्हें झांसा देकर उनके नोट की गड्डी को अपने कागज की गड्डी से बदल लेता था।
क्षेत्र की दो घटनाओं का खुलासा
बरामद सामान के बारे में पुलिस की पूछताछ में बताया कि जून माह में देईपार कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से एक महिला को कागज की गड्डी देकर उससे 14 हजार रुपये ले लिया था। बरामद रुपये महिला से की गई ठगी से बची रकम हैं। लॉकेट के संबंध में बताया कि जून माह में ही मुड़घाट रोड से एक वृद्ध महिला से सोने की लॉकेट लेकर भाग गया था। अपनी बाइक से ही सभी घटनाओं को अंजाम देता था। जो भी आभूषण लूट व झांसा देकर लेता था उसे गाजीपुर, मगहर चौराहा, संतकबीरनगर के दुकानदार को कम दाम में बेच देता था।