{"_id":"6181583d16873241674383b8","slug":"gorakhpur-brave-girl-mobile-found-aftet-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बहादुर बिटिया का मिला मोबाइल, पुलिस ने बाइक भी की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बहादुर बिटिया का मिला मोबाइल, पुलिस ने बाइक भी की बरामद
Tue, 02 Nov 2021 08:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:54 PM IST
सार
शाहपुर इलाके के गुलाली वाटिका के पास बिटिया से मोबाइल लूट ले गए थे बदमाश, मोबाइल लूटने वालों को पकड़ने की कोशिश में करीब 500 मीटर तक दौड़ती रही थी बिटिया
विज्ञापन
बहादुर बेटी से मुलाकात करते एडीजी जोन। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के गुलाली वाटिका की रहने वाली बहादुर बिटिया प्रिया का मोबाइल मिल गया है। रिमांड पर लेकर लुटेरों से पूछताछ हुई तो मोबाइल के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त बाइक भी मिल गई। इसके बाद दोनों लुटेरों को फिर से जेल भेज दिया गया। बहादुर बिटिया से मिलने एडीजी अखिल कुमार भी घर गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के गुलाली वाटिका के पास अभय सिंह की बेटी प्रिया सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। प्रिया ने भाग रहे बदमाशों का कपड़ा पकड़ लिया और करीब 500 मीटर तक उनके साथ घिसटती गई। बदमाश किसी तरह से खुद को छुड़ाकर भाग गए थे। बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में यह बहादुर बिटिया घायल भी हो गई थी। बीते 27 अक्तूबर को एडीजी अखिल कुमार बहादुर बिटिया से मिलने उसके घर पहुंचे और बदमाशों को शीघ्र पकड़वाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान पता लगा कि लूट के इस मामले को गीता वाटिका निवासी विपुल कुरैशी और राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी छोटू उर्फ फिरोज शामिल हैं। पुलिस की घेराबंदी तेज होते ही दोनों आरोपियों ने मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ ली। पुलिस ने जीआरपी की मदद से इन दोनों को महाराष्ट्र के मनमाड रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए थे। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया था। इस दौरान पूछताछ हुई तो बहादुर बिटिया प्रिया से लूटा गया मोबाइल भी मिल गया। इसके अलावा जिस बाइक से लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया था, वह भी बरामद हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को फिर जेल भेज दिया गया।