{"_id":"6177ac8330464b45b7356dbe","slug":"girl-student-molested-tried-to-kidnap-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: छात्रा से छेड़खानी, अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: छात्रा से छेड़खानी, अगवा करने की कोशिश
Tue, 26 Oct 2021 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:51 PM IST
सार
छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी कि रास्ते में एक युवक जबरन साइकिल रुकवाकर उसे बाइक पर बिठाने लगा। न बैठने पर उसके बैग में सिम लगा हुआ एक मोबाइल फोन जबरन डाल दिया और प्रतिदिन बात करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी कर अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के घरवालों ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी कक्षा 6 की छात्रा है। गांव से थोड़ी दूर स्थित स्कूल में वह साइकिल से पढ़ने जाती है। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी कि रास्ते में एक युवक जबरन साइकिल रुकवाकर उसे बाइक पर बिठाने लगा। न बैठने पर उसके बैग में सिम लगा हुआ एक मोबाइल फोन जबरन डाल दिया और प्रतिदिन बात करने की धमकी दी।
विज्ञापन
छात्रा ने घर आकर आपबीती बताई। छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है। दादा ने गुलरिहा थाने पर तहरीर दी है। दादा ने बताया कि आए दिन उसके साथ यह मनबढ़ इस तरह की हरकत करता है। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बस रोककर युवती से छेड़खानी, विरोध पर भाई को पीटा
गोरखपुर में बस रुकवा कर बदमाशों ने एक युवती से छेड़खानी की। युवती के भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। युवती भाई के साथ इलाज कराने आ रही थी। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। सोमवार को युवती ने झंगहा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 22 अक्तूबर को वह भाई के साथ इलाज कराने बस से गोरखपुर जा रही थी। झंगहा थानाक्षेत्र के माईधिया-पोखरी के पास एकौना के ईश्वरपुरा निवासी अनिरुद्ध चौधरी और उसके 15 साथी आठ बाइक से पहुंचे।
बस रुकवाने के बाद आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर भाई को पीट दिया। युवती ने बताया कि आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने के साथ ही परेशान करता है। तहरीर के आधार पर झंगहा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, बलवा और धमकी देने का केस दर्ज किया है।