{"_id":"5e7370768ebc3e773f30a934","slug":"girl-accused-on-boy-to-sexual-assault-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 19 Mar 2020 06:45 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, झंगहा (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, झंगहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:45 PM IST
सार
- युवक पर छात्रा ने लगाया धमकाने का आरोप
- बृहस्पतिवार को मां के साथ सीओ से मिलने जा रही थी छात्रा
- युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया है आरोप
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
झंगहा इलाके के एक गांव की छात्रा ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार को अपनी मां के साथ सीओ चौरीचौरा के दफ्तर जा रही थी। इस दौरान आरोपित युवक और उसका साथी आए। रास्ते में रोककर शिकायत करने से मना किया। केस दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
बाद में छात्रा सीओ से मिली और पूरी बात बताई। सीओ चौरीचौरा ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इससे पहले बुधवार को भी छात्रा सीओ से मिली थी और युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सीओ ने उसे अपनी मां और पिता के साथ बृहस्पतिवार को बुलाया था।
झंगहा इलाके की एक युवती शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। शिकायती पत्र में छात्रा ने बताया कि वह दो महीने पहले खिचड़ी मेला घूमने गई थी। इस दौरान एक युवक मिला और उससे बात करने लगा। उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उससे मोबाइल फोन पर बात होने लगी। दोनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि बीते पांच फरवरी को युवक शहर के एक होटल में उसे ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक अब शादी से मुकर रहा है। शादी का दबाव बनाने पर युवक का कहना है कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। इस संबंध में सीओ रचना मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।