फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gangster of Barabanki arrested in Gorakhpur

यूपी: बाराबंकी का गैंगस्टर गोरखपुर में गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़ कर हुआ था फरार

Thu, 04 Feb 2021 06:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Feb 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Gangster of Barabanki arrested in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के गैंगस्टर को पुलिस ने गोरखपुर में गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गोरखपुर के दक्षिणी बेतियाहाता के न्यू फलमंडी के मूल निवासी विजय कुमार के रुप में हुई है।
विज्ञापन


रामगढ़ताल पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात रुस्तमपुर नहर रोड से एक तमंचा व दो कारतूस के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ रामगढ़ताल थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वह बाराबंकी जिले में रहकर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है। जिसके बाद उसपर वहां की पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार की रात चौकी इंचार्ज आजाद चौक मनीष यादव ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़। वह नहर रोड के पास अपने साथी का इंतजार कर रहा था। दिवाली के समय उसकी रामगढ़ ताल आजाद चौक के पास मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें विजय कुमार ने पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया तथा जेल भिजवाया था। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर बाराबंकी चला गया।


उसके खिलाफ बाराबंकी के बदोसराय व कोतवाली थाने में लूट व डकैती के दो केस हैं। वही कोतवाली बाराबंकी में गैंगस्टर का केस दर्ज है। साथ ही गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में हत्या के प्रयास का एक केस दर्ज है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed