{"_id":"5f7dacbd8e052b5b94000750","slug":"friends-killed-boy-for-sharing-of-stolen-money-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर की हुआ था विवाद, दोस्तों ने ही युवक को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी की रकम के बंटवारे को लेकर की हुआ था विवाद, दोस्तों ने ही युवक को उतारा था मौत के घाट
Wed, 07 Oct 2020 05:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Oct 2020 05:25 PM IST
सार
- गोरखनाथ इलाके में मिली थी लाश, बांसगांव के राहुल सिंह के रूप में पुलिस ने की शिनाख्त
- चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के रकम बंटवारे को लेकर की थी वारदात
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी के पास हत्या कर फेंके गए शव की पहचान पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से बांसगांव इलाके के कस्बा निवासी राहुल सिंह पुत्र अजय सिंह के रूप में कर ली। साथ ही पुलिस ने हत्या करने वाले उसके चार साथियों को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सब साथ में मिलकर चोरी और लूट की वारदात किए थे, जिसकी रकम बंटवारे को लेकर विवाद हुआ और फिर ईंट से प्रहार कर राहुल को घायल किया गया और ब्लेड से उसके गर्दन को काट दिया गया था।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 28 अगस्त की रात में हत्या की गई थी। 29 अगस्त की सुबह शव मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी थी। सोशल मीडिया पर भी फोटो को वायरल किया गया था, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार सुनील चंद ने मृतक की पहचान कर ली जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल को आगे बढ़ाया तो पता चला कि राहुल शातिर अपराधी था और मई में पैरोल पर बाहर आया था। उसके साथी अहमद उर्फ नाटे से उसकी मुलाकात जेल में ही हुई थी जो जमानत पर इस समय बाहर था।
घटना वाले दिन नाटे ने अपने मित्र इरफान सलीम और गुलजार को लेकर डोमिनगढ़ बंधे पर पहुंचा था। वहीं पर उसने राहुल को फोन करके बुलाया और फिर सब साथ में बैठकर शराब पिए। शराब पीने के बाद नाटे राहुल से पैसे की मांग करने लगा और विवाद हो गया। जिसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी।