{"_id":"60b794d58ebc3e2e36460831","slug":"five-lakh-stolen-including-cash-in-shop-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए नकदी समेत पांच लाख रुपये, सोता रह गया परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए नकदी समेत पांच लाख रुपये, सोता रह गया परिवार
Wed, 02 Jun 2021 07:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:58 PM IST
सार
सोनबरसा बाजार में हुई वारदात, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने लिया जायजा
विज्ञापन
दुकान में की गई चोरी को संदिग्ध मान रही है पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के सोनबरसा बाजार-सरदारनगर मार्ग पर स्थित जायसवाल हार्डवेयर की दुकान में ताला तोड़कर चोरों ने नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। मुकामी पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हार्डवेयर दुकान के मालिक पारसनाथ जायसवाल का 26 अप्रैल को निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद पूरा परिवार सोनबरसा स्थित मकान पर रह रहा है। मकान दो मंजिला है और निचले तल पर हार्डवेयर और पेंट की दुकान है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में अमित जायसवाल ने बताया है कि मंगलवार रात पूरा परिवार ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। आधी रात के बाद अज्ञात चोरों ने नीचे मंजिल पर लगे लोहे के चैनल में ताले को तोड़ दिया। अंदर दाखिल होकर दुकान के पिछले हिस्से में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें से 3.90 लाख रुपये और एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली। सुबह में जब नीचे आए तो सीढ़ी का दरवाजा दूसरी तरफ से बंद पाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही
पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस जांच में अमित के घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा मंगलवार की रात से बंद मिला।
अमित ने पुलिस को बताया कि शाम 7:30 से बिजली न होने के कारण कैमरा बंद था। इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि चोरी का यह मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। सच्चाई बहुत जल्द सामने आ जाएगी।
अमित ने पुलिस को बताया कि शाम 7:30 से बिजली न होने के कारण कैमरा बंद था। इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि चोरी का यह मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। सच्चाई बहुत जल्द सामने आ जाएगी।