{"_id":"60116db7f68efa596b6fe497","slug":"firing-in-mobile-phone-shop-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुकान के अंदर गाली देने से मना करना दुकानदार को पकड़ा भारी, दबंगों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दुकान के अंदर गाली देने से मना करना दुकानदार को पकड़ा भारी, दबंगों ने की फायरिंग
Wed, 27 Jan 2021 07:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:12 PM IST
सार
- रामगढ़ ताल इलाके की घटना, गाली देने से मना करने पर की वारदात
- पांच के खिलाफ हत्या की कोशिश और धमकी देने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल बुद्ध विहार पार्ट-सी में मंगलवार को पांच बदमाशों ने मोबाइल फोन की दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी। दुकानदार ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि गाली देने से मना करने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बांसगांव के दुबौली गांव निवासी सोलू राय, गोलू राय व मोनू राय और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद में वारदात हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी नितिन तिवारी बुद्ध विहार पार्ट-सी में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। पुलिस को दी तहरीर में नितिन ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर तकरीबन 1.30 बजे दुकान में बैठे थे। इस दौरान तीन बाइक से पांच लोग पहुंचे। वे दुकान में घुस कर गाली देने लगे। मना करने पर तमंचा से गोली चला दी।
विज्ञापन
उन्होंने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना पर रामगढ़ ताल थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।