{"_id":"6062b6858ebc3e592368fe5d","slug":"fight-between-two-sides-in-basti-during-playing-holi-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: रंग लगाने को लेकर हुई मारपीट, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: रंग लगाने को लेकर हुई मारपीट, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Tue, 30 Mar 2021 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
घायल हरिश्चंद्र।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा गांव में होली के दिन रंग लगाने और कपड़ा फाड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
जिसमें एक पक्ष के राम तीरथ (20 वर्ष) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। मृतक तीरथ के भाई बब्बू निषाद ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बब्बू ने बताया जा रहा है कि उसका परिवार घर पर होली मना रहा था। इसी बीच बिसंभर व हरिश्चंद्र पहुंचकर जबरदस्ती रंग लगाने लगा। कपड़े भी फाड़ दिया। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गया।
विज्ञापन
इस बीच उसके परिवार के दूसरे लोग पहुंच गए और सबने मिलकर बब्बू के भाई तीरथ को लाठी डंडे से पीट दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। परिवार के लोग आननच-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है। दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं दी गई है।