{"_id":"5f8051608e052b5b9400081f","slug":"fifth-accused-of-farenda-maharajganj-hdfc-bank-robbery-arrested-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एचडीएफसी बैंक लूट कांड का पांचवा आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में मारा जा चुका है इनका सरदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: एचडीएफसी बैंक लूट कांड का पांचवा आरोपी गिरफ्तार, एनकाउंटर में मारा जा चुका है इनका सरदार
Fri, 09 Oct 2020 05:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक साल पहले फरेंदा कस्बे में एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट में शामिल एक बदमाश को फरेंदा पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे बदमाश पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को इस मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 17 अक्तूबर 2019 को समय करीब साढ़े बारह बजे पांच बदमाशों ने असलहा लहराते हुए बैंक में घुस गए। उसके बाद बदमाशों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए बैंक के कैश काउंटर में रखे गए 13 लाख 20 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक फैज आजमी के तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ फरेंदा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की छानबीन शुरू कर दिया गया। इसी बीच 22 फरवरी 2020 को जनपद बस्ती के प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव से दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि बस्ती के आईसीआईसीआई व फरेंदा के एचडीएफसी बैंक लूट की घटना में शामिल मुमताज व अली हुसैन निवासी बेलौहा, अजय यादव व सलमान उर्फ बटन निवासी बतौरिया थाना खेसरहा, फिरोज उर्फ इमरान पठान निवासी मुंडेरवा बाजार थाना धूमनगंज जनपद सिद्धार्थनगर के आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोतवाली बस्ती पुलिस ने दोनों जगह हुई लूट में शामिल आरोपी मुमताज व अली हुसैन तथा अजय यादव को मुखबिर की सूचना पर 22 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 24 फरवरी को एक आरोपी फिरोज उर्फ इमरान पठान गिरफ्तारी के समय मुठभेड़ में घायल हो गया था। जिला अस्पताल बस्ती में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं पांचवा आरोपी सलमान उर्फ बटन लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम रखा गया था। वही पुलिस भी निरंतर उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना व लोकेशन के आधार पर मुंबई के ठाणे से उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने सलमान ने लूट के पैसों में दो लाख रुपये लेने की बात स्वीकार किया है। उसे जेल भेज दिया गया।