फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father throws three daughters alive in Ghaghra river with friend in sant kabir nagar

पिता ने पहले दोस्त के साथ मिलकर बेटियों को जिंदा घाघरा नदी में फेंका, फिर फैला दी अपहरण की सूचना

Mon, 01 Jun 2020 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jun 2020 10:27 AM IST
सार

  • देर रात बेटियों के अपहरण की दी झूठी सूचना
  • पुलिस घाघरा में तलाश करा रही बेटियों का शव

विज्ञापन
father throws three daughters alive in Ghaghra river with friend in sant kabir nagar
घटनास्थल पर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां दीपपुर गांव के एक युवक ने रविवार की रात दोस्त के साथ मिलकर अपनी तीन बेटियों को जिंदा घाघरा नदी में फेंक दिया। उसके बाद अपने कपड़े फाड़ कर ब्लेड से शरीर पर चोट के निशान बनाकर तीनों बेटियों के अपहरण की सूचना फैला दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच पड़ताल पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने युवक और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि डिहवा निवासी सरफराज (30) बीस दिन पूर्व मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन


रविवार की रात अपने एक दोस्त के साथ अपनी सात साल, पांच साल और ढाई साल की तीनों बेटियों को बाइक से लेकर बिडहर घाट पुल पर गया। पुल से ही तीनों बेटियों को जिंदा घाघरा नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल में सामने आया मामला

उसके बाद घर पहुंचकर ब्लेड से शरीर पर चोट के निशान बनाकर और कपड़े फाड़ कर अपनी तीनों बेटियों के अपहरण की सूचना फैला दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की तो घटना की यही कहानी सामने आई है।

आरोपी पिता और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पिता ने ऐसी घटना क्यों किया अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। तीनों मासूम बहनों का शव पुलिस गोताखोरों की मदद से घाघरा में ढूढ़वा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed