फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father complaint against son for marriage in Gorakhpur

गोरखपुर: दूसरी शादी के लिए मुंबई भागने की तैयारी में था बेटा, पिता ने थाने में कर दी शिकायत

Thu, 30 Dec 2021 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Dec 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
father complaint against son for marriage in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक अनोखा मामला सामने आया है। बेटे को लेकर एक पिता भटहट चौकी पहुंचा और बोला कि यह दूसरी शादी करने की तैयारी में है। जांच में पता चला कि बेटे ने पांच साल पहले दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया है।

विज्ञापन


दोनों के दो बच्चे हैं। अब वह गांव की एक महिला से प्रेम करने लगा है। उसे मुंबई भेजकर खुद भागने की तैयारी में था, जिससे वह महिला से शादी कर सके। इसके पहले ही यह जानकारी पिता को हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पांच साल पहले दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम विवाह किया है। अब गांव में मायके में रहने वाली एक बच्चे की मां से भी अब युवक का प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के पिता का आरोप है कि दूसरी महिला से प्रेम संबंध होने के बाद बेटा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। महिला से दूसरी शादी करने के लिए उसे मुंबई भेजने के बाद वह स्वयं भी जाने वाला था।


पिता ने बेटे को पुलिस को सौंपकर बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में भटहट चौकी इंचार्ज रुपेश पाल का कहना है कि मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed