फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   farmers killed by beating sticks for land dispute in Deoria

यूपी: देवरिया में भूमि विवाद में लाठी डंडे से पीट-पीटकर किसान की हत्या, पांच घायल

Thu, 10 Dec 2020 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Dec 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
farmers killed by beating sticks for land dispute in Deoria
थाने के सामने रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक किसान की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव करने गए पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना भूमि विवाद में हुआ है।

विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित महिलाओं ने मईल थाना गेट के आगे शव को रखकर मईल बरठा रोड को सुबह करीब 8 बजे जाम कर दी। हत्या के बाद गांव में तनाव को देख कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं एडिशनल एसपी व बरहज सीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी हरिशंकर गुप्ता (65) और उनके घर के बगल के रिटायर्ड दरोगा रामायण बारी से  भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मनबढ़ों ने गुरुवार की सुबह मकान के आगे बनी बाउंड्रीवाल को तोड़कर नाद खूंटा गाड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

मना करने पर लाठी डंडे से लैस होकर परिवार के मुखिया पर हमला कर दिए। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने गए संतोष, बिपुल, चंद्रकेत, प्रमोद व उमाशंकर घायल हो गए। जिनका इलाज भागलपुर सीएचसी पर चल रहा है।

घटना के बाद आक्रोशित महिलाएं शव को लेकर मईल थाने पर पहुंच गई। शव को गेट के सामने मईल-बरठा मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मृतक किसान के भाई उमाशंकर ने मईल एसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दो माह से बरहज एसडीएम इस मामले का निस्तारण करने के लिए एसओ को निर्देश दिए थे। रोजाना थाना का चक्कर लगा रहे थे। इसके बाबजूद एसओ इस मामले को गंभीरता से नहीं लिए।

मामला बढ़ता देख एडिशनल एसपी शिष्यपाल ने पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस बावत बरहज सीओ दिनेश सिंह यादव ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed