फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DRI arrested six gold smugglers from states of country including Gorakhpur Avadh Assam Special Train

गोरखपुर सहित देश के इन शहरों से छह तस्करों की गिरफ्तारी, साढ़े सात किलोग्राम सोना बरामद

Sat, 05 Dec 2020 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
DRI arrested six gold smugglers from states of country including Gorakhpur Avadh Assam Special Train
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने गोरखपुर सहित देश के अलग-अलग शहरों से छह सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से साढ़े सात किलोग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में कीमत तीन करोड़ रुपये बताई गई है। डीआरआई के मुताबिक, सोने से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके हैं। मामले की छानबीन जारी है। जल्द ही और गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

 
डीआरआई को सूचना मिली थी कि म्यांमार से सोना तस्करी करके भारत लाया जाता है। इसके बाद दिल्ली व मुंबई में बेचा जाता है। पुख्ता सूचना पर डीआरआई की टीम ने गोरखपुर, पटना, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी में एक साथ छापा मारा। इस दौरान गोरखपुर से एक, पटना से दो, गुवाहाटी से दो और सिलीगुड़ी से एक सोना तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से साढ़े सात किलोग्राम सोना मिला है।
विज्ञापन


डीआरआई के मुताबिक, एक सोना तस्कर की गिरफ्तारी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से हुई है। सोना तस्कर अवध-असम स्पेशल ट्रेन से मुंबई जाने की फिराक में था। वह मुंबई का रहने वाला है। रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार तस्कर के पास से 700 ग्राम सोना मिला है। इसकी बाजार कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई गई है। तस्कर 700 ग्राम सोने का बिस्किट अपनी अंडरवियर में छिपाकर ले जा रहा था। सटीक सूचना पर डीआरआई की टीम ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोना तस्करी का प्रमुख रास्ता गोरखपुर

म्यांमार से सोना तस्करी का प्रमुख रास्ता गोरखपुर भी है। लिहाजा, डीआरआई ने गोरखपुर के कुछ स्वर्ण कारोबारियों पर निगाह गड़ाए रखा है। मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम का कहना है कि पहले भी कुछ स्वर्ण कारोबारियों का नाम सोना तस्करी में आ चुका है। इनकी भूमिका नए सिरे से देखी जाएगी। कहीं भी गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस नेटवर्क का जाल महराजगंज में भी है। नेटवर्क की तलाश की जा रही है।  
 
गोरखपुर में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
डीआरआई ने सोना तस्करी के मामले में पहले भी कार्रवाई की है। इस सिलसिले में एक बार सराफा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रहरि की गिरफ्तारी हो चुकी है। हाल के महीने में शरद चंद्र अग्र्रहरि के कुछ कर्मचारियों को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। शरद चंद्र व उनके बेटे से भी पूछताछ हुई थी। हालांकि, सराफा मंडल के पूर्व अध्यक्ष ने कार्रवाई को साजिश बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed