फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body was removed from tomb and hand cut in Kushinagar

यूपी: छह दिन पहले दफनाया गया था महिला का शव, कब्र से निकालकर काट दिया हाथ

Sat, 07 Nov 2020 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Nov 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
dead body was removed from tomb and hand cut in Kushinagar
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामकोला क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव में छह दिन पूर्व कब्रिस्तान में दफनाई 28 वर्षीय एक महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर उसका दायां हाथ काट दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला का दायां हाथ जादू टोना के लिए काटा गया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंचे लोग शव को इस हाल में देखकर सन्न रह गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद महिला के शव को दुबारा दफनाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जोलहा पट्टी टोला निवासी शबरुन (28) पत्नी अब्दुल शाह का एअरपोर्ट के पास नरकटिया गांव में मायका हैं। 20 दिन पहले फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान शबरुन ने एक बच्चे को जन्म दिया था। रविवार की रात में मायके में ही शबरुन की मृत्यु होने पर परिजन शव को घर लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सोमवार को गांव के बगल के एक कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया। वहीं शनिवार सुबह लोगों ने टहलने के दौरान शव को देखा तो शोर करने लगे। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

पुलिस और गांव के वरिष्ठ लोगों के पहुंचने के बाद दुबारा महिला के शव को काब्रिस्तान में दफनाया गया। शबरुन का छह वर्ष का एक बेटा आरिफ है। गांव के हसीब शाह, समरजीत यादव, रामप्रीत मौर्य, राणा प्रताप सिंह आदि लोगों ने बताया कि यह घटना मानवता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। समाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। महिला के शव के पास हरे रंग की चुनरी बिछाई गई है और ब्लेंड का रैपर मिला है। इसके अलावा लगभग 20 फीट की दूरी पर एक बाइक के पहिए के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed