{"_id":"600d689a2a0444593d3d6ac1","slug":"dead-body-of-missing-teenager-found-in-pond-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छह दिन से लापता किशोरी का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: छह दिन से लापता किशोरी का तालाब में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 24 Jan 2021 06:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मेंहदावल के सानी केवटलिया मोहल्ले की एक 15 वर्षीय किशोरी छह दिनों से घर से गायब थी। रविवार को नायक टोला स्थित तालाब में उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आस पास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सानी केवटलिया निवासी मीनाक्षी मिश्रा (15) पुत्री स्वर्गीय अंबे मिश्रा 19 जनवरी को घर से गायब हो गई थी। परिजन युवती की खोजबीन में लगे थे, पर युवती का पता नहीं चल पाया। थक हार कर परिजनों ने 23 जनवरी को युवती के गुमशुदगी की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई। इसी बीच रविवार की सुबह कस्बे के नायक टोला में स्थित कुबेर नाथ मंदिर के तालाब में कुछ लोगों ने शव को देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई और किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान मीनाक्षी मिश्रा पुत्री स्वर्गीय अंबे मिश्रा के रूप में हुई। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का बिलखना देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि तालाब में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे थे। शव की पहचान मीनाक्षी पुत्री स्वर्गीय अंबे मिश्रा के रुप में हुई है। मृतका की दादी रामरति द्वारा पुलिस को किशोरी के गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी जिस पर मुकदमा कायम किया गया है। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।