फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of Jharkhand young man missing for ten days found buried in field at Gorakhpur

कुत्ते ने खोला हत्या का राज: खेत में दफनाया मिला 10 दिनों से लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 Nov 2021 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Nov 2021 02:36 PM IST
सार

झारखंड निवासी मनोहर एक ईंट भट्ठे पर 27 अक्तूबर को काम करने आया था। चार नवंबर की शाम दूसरे ईंट-भट्ठे के कर्मचारी मनोहर के भट्ठे पर काम कर रहे एक मजदूर को बकाया रुपये न देने पर अपने साथ ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर मनोहर का उन लोगों से विवाद हो गया। रात में मनोहर किसी दूसरे भट्ठे पर घूमने गया था। तभी से लापता था।

विज्ञापन
Dead body of Jharkhand young man missing for ten days found buried in field at Gorakhpur
मौके पर जुटी पुलिस व ग्रामीण। (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुत्ते को शव की गंध न मिली होती और उसने मिट्टी खोदकर शव को बाहर न निकाला होता तो गोरखपुर में 10 दिनों से लापता मनोहर की हत्या का राज भी न खुलता। हत्या करने वालों ने तो उसे दिवाली की रात मार कर जमीन में दफना दिया था। रविवार को कुत्तों ने शव को मिट्टी से बाहर निकाल लिया जिससे हत्या की कहानी सामने आ गई। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

 
गुलरिहा थाना क्षेत्र की ग्रामसभा रघुनाथपुर के टोला भगतपुरवा के पास रविवार को एक खेत में दफनाया गया शव मिला। शव का कुछ हिस्सा कुत्तों ने खोदकर निकाल दिया था। युवक की पहचान ग्रामसभा रघुनाथपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मनोहर उरांव के रूप में हुई है। झारखंड निवासी मनोहर 10 दिनों से लापता था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी मनोहर मौसेरे भाई ओमप्रकाश के साथ रघुनाथपुर के एक ईंट भट्ठे पर 27 अक्तूबर को काम करने आया था। चार नवंबर की शाम दूसरे ईंट-भट्ठे के कर्मचारी राजेश और कार्तिक उर्फ रोहित मनोहर के भट्ठे पर काम कर रहे एक मजदूर को बकाया रुपये न देने पर अपने साथ ले जाने लगे। मनोहर ने इसका विरोध किया तो उन लोगों से मारपीट हो गई। भट्ठे के मैनेजर ने मामला शांत कराया। रात में मनोहर किसी दूसरे भट्ठे पर घूमने गया था। तभी से वह लापता था। इसकी सूचना भट्ठा मालिक ओमशरण ने मेठ ओमप्रकाश को दी। ओमप्रकाश उसी दिन से मनोहर को खोज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सरहरी चौकी क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला भगतपुरवा के पूरब सुदामा के खेत में दफनाए गए शव को कुत्तों ने खोदकर बाहर निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे ओमप्रकाश ने शव की पहचान मनोहर के रूप में की। एसएसपी विपिन टाडा, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय, गुलरिहा इंस्पेक्टर चंद्रहास मिश्रा आदि मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 
पूर्व प्रधान से पुलिस ने ली मामले की जानकारी
गुलरिहा पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक पूर्व प्रधान ओमशरण यादव से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इसके अलावा मोबाइल नंबर लेकर काल कॉल डिटेल के जरिए गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed