फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body found in Kandaiya river after Murder in basti

बस्ती: गला दबाकर हुई थी बदरे आलम की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुई मौत की वजह

Mon, 05 Apr 2021 05:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Apr 2021 05:40 PM IST
सार

  • मुंडेरवा के कठिनइया नदी में शनिवार को मिला था शव  
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुई मौत की वजह

विज्ञापन
dead body found in Kandaiya river after Murder in basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने के कठिनइया नदी में मिले बदरे आलम के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बदरे आलम की गला दबाकर हत्या की गई थी। मुंडेरवा पुलिस ने मृतक बदरे आलम के पिता समसुद्दीन की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति पर हत्या और शव छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि बदरे आलम के संपर्क वालों से जानकारी ली जाएगी। आशनाई समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लालगंज थाने के पसड़ा बानपुर निवासी बदरे आलम (28) का शव कठिनइया नदी में मिलने के बाद से ही अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। कारण मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और गले में भी काले रंग का कपड़ा बंधा था। मौके पर पहुंचे बदरे आलम के भाई ने शव की शिनाख्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदरे आलम दो अप्रैल शुक्रवार की शाम से ही घर नहीं आए थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। वह आठ भाइयों में छठवें नंबर पर थे। पुलिस के अनुसार, बदरे आलम पर करीब दो साल पहले लालगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।


परिजनों के अनुसार, बदरे आलम कभी-कभी ऑटो रिक्शा भी चलाते थे और अक्सर दो-तीन तक घर नहीं आते थे। वह कहां जाते थे और क्या करते थे, इस बारे में कोई कुछ साफ नहीं बता पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed