फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body found in box at gorakhpur

महिला की हत्या कर बॉक्स में भरकर फेंकी लाश, गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका

Thu, 01 Oct 2020 08:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी/गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Oct 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
dead body found in box at gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में रोहिन नदी के मानीराम कुदरिहा बंधे के किनारे झाड़ी में बृहस्पतिवार की सुबह बॉक्स में एक 32 वर्षीय महिला की लाश मिली। महिला की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। महिला के गले पर कसे जाने तो सीने पर चोट के निशान मिले हैं। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, एएसपी/ सीओ कैंपिययरगंज राहुल भाटी, चिलुआताल थाना प्रभारी नीरज राय, पीपीगंज थानेदार, सरहरी चौकी इंचार्ज धनंजय राय मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक की टीम भी पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। एसएसपी ने घटना के पर्दाफाश के लिए एसपी नार्थ व सीओ कैंपियरगंज के नेतृत्व में दो टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे के आसपास बंधे पर टहलने गए लोगों को घोलहवा के पास झाड़ी में पड़ा बॉक्स दिखा। बॉक्स में महिला की लाश देखकर लोग हतप्रभ रह गए। सूचना पर चिलुआताल, गुलरिहा व पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। लेकिन बाद में तय हुआ कि घटनास्थल पीपीगंज में है। जिसके बाद पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने देर शाम ग्राम प्रधान तेजनाथ यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव छिपाने का केस दर्ज किया है।

 

हत्या के कुछ देर बाद ही शव को ठिकाने लगाने की आशंका

पुलिस के अनुसार महिला के बदन पर लाल छींटदार नाइटी थी। छानबीन में पुलिस ने अनुमान लगाया है कि गला दबाकर हत्या की गई है। बॉक्स के अंदर महिला के शव के अलावा उसके कुछ कपड़े, दवाएं व मंगलसूत्र समेत कुछ जेवरात और रबर की रस्सी  एक झोले में रखी हुई मिली है।

पुलिस कहना है कि फेंके जाने के आधे से एक घंटे पहले ही उसकी हत्या की गई है। क्योंकि शव पुराना नहीं लग रहा था। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सुबह चार से पांच बजे के बीच एक ऑटो बंधे पर देखा गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि टेंपो से आने वाले लाश फेंक गए हैं।

शादीशुदा महिला की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जहां लाश मिली है वहां से करीब दो किलोमीटर तक कोई गांव नहीं है। पूरा इलाका सुनसान है। आशंका है कि हत्यारोपी आसपास के ही होंगे क्योंकि उन्हें इलाके की पूरी जानकारी थी।

 

फोटो व मोबाइल टावर लोकेशन से पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस महिला की फोटो आसपास के गांवों व पड़ोसी जिलों में भेजकर उसकी पहचान कराने में जुटी है। साथ ही पुलिस भोर के समय घटनास्थल के इलाके के आसपास के टावर से मोबाइल लोकेशन निकाल रही है। ताकि पता चल सके कि वहां कौन-कौन नंबर एक्टिव था। पुलिस का मानना है कि महिला की पहचान के बाद ही हत्यारोपित व हत्या के कारणों तक पहुंचा जा सकता है।

एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बॉक्स में रखकर कर फेंकी गई महिला की लाश मिली है। बॉक्स में कुछ जेवरात व कपड़े भी मिले हैं। गला दबाकर हत्या करने की बात अबतक की जांच में सामने आ रही है। पहचान कराने के प्रयास में पुलिस जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

ये हत्याएं भी अनसुलझी
  • - 28 सितंबर 2020 को सहजनवां में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। लाश सड़क पर मिली थी। उसकी पहचान संतकबीरनगर निवासी बालेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। अभी तक हत्यारोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
  • - 21 सितंबर 2020 की दोपहर शाहपुर इलाके में प्रधानाध्यापिका डेविना मेजर उर्फ निवेदिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक हत्यारोपितों तक नहीं पहुंच पाई है।
  • - 28 अगस्त 2020 को गोरखनाथ इलाके के सुभाष चंद्र बोष नगर में 26 वर्ष के युवक की लाश मिली थी। सिर पत्थर से कूंचा गया था। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई।
  • - 6 अगस्त 2020 को गुलरिहा के ठाकुरपुर में अमरजीत व रीमा की घर में ही गला  रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मृतकों की पहचान होने के बाद भी अभी तक मामले का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
  • - 18 अक्तूबर 2019 को कोतवाली के दीवान बाजार में युवक ईंट से कूंचकर हत्या हुई थी। शव सड़क पर पड़ा था। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अब एफआर की तैयारी कर चुकी है।
  • - इसी प्रकार एक वर्ष पूर्व कैंट इलाके की एक युवती की लाश राप्ती नदी के किनारे मिली थी। उसकी पहचान भी हो गई। गला कसकर हत्या हुई थी। घरवालों से पूछताछ भी हुई लेकिन अभी तक पर्दाफाश नहीं हुआ।
  • - दो वर्ष पूर्व राजघाट के पांडेय हाता में रश्मी दूबे की घर में ही गला रेतकर हत्या हो गई थी। केस दर्ज होने के बाद भी अभी हत्यारोपित नहीं पकड़े गए।
  • - पिछले नवंबर माह में खोराबार के रामनगर कड़जहां में प्रापर्टी डीलर बलराम यादव की हत्या हुई थी। अभी तक हत्यारोपित पकड़ से बाहर हैं।
  • - पिछले जून माह में कैंट इलाके के भैरोपुर निवासी दवा विक्रेता रंजीत की गोली मारकर हत्या हुई थी, उसके भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
  • - पिछले वर्ष ही भैरोपुुर निवासी मछली विक्रेता की हत्या हुई थी। उसका शव रामगढ़ताल के किनारे मिला था। उस घटना का भी आजतक पर्दाफाश नहीं हुआ।
  • - चार वर्ष पूर्व खोराबार के बहरामपुर में फोरलेन के किनारे युवती की गोली मारकर हत्या हुई थी। उसकी लाश सड़क किनारे मिली थी। आजतक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed