{"_id":"61763196bb603b0664529c4e","slug":"condition-of-seven-suspended-policemen-missing-home-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित किए गए सात पुलिसकर्मियों का हाल: जेल पहुंचे तो सताने लगी घर की याद, मनीष व शहाना मामले में बंद हैं सभी आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निलंबित किए गए सात पुलिसकर्मियों का हाल: जेल पहुंचे तो सताने लगी घर की याद, मनीष व शहाना मामले में बंद हैं सभी आरोपी
Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM IST
सार
कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत के मामले में हत्यारोपी बनाए गए इंस्पेक्टर रहे जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिस वाले नेहरू बैरक में बंद हैं। इसी बीच कोतवाली इलाके में मौत का शिकार महिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी शहाना के मामले में निलंबित दरोगा राजेंद्र सिंह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हत्या और खुदकुशी को उकसाने के आरोपों में जेल में बंद निलंबित पुलिस वालों को घर की याद सताने लगी है। सबने जेल प्रशासन को अपने घर का नंबर उपलब्ध कराया है, ताकि उनसे बातचीत कर सके। जेल प्रशासन की ओर से नंबरों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद बातचीत करने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के कारोबारी मनीष की मौत के मामले में हत्यारोपी बनाए गए इंस्पेक्टर रहे जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिस वाले नेहरू बैरक में बंद हैं। इसी बीच कोतवाली इलाके में मौत का शिकार महिला अस्पताल की संविदा कर्मचारी शहाना के मामले में निलंबित दरोगा राजेंद्र सिंह जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
जेएन सिंह और उनके साथी आरोपियों से मिलने के लिए उनके अपने पहुंचे थे, लेकिन अभी तक राजेंद्र सिंह से मिलने कोई नहीं पहुंचा है। घरवालों से बात करने और संपर्क करने के लिए आरोपी पुलिस वाले परेशान हैं और अब अपने घर का मोबाइल नंबर देकर सत्यापन कराना चाहते है, ताकि नियमित रूप से बातचीत कर सके।
विज्ञापन
जेल प्रशासन का कहना है कि नंबर का सत्यापन करने के बाद ही बात करने की अनुमति दी जा सकती है। सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।