{"_id":"618d3c1fb6d7f90813374a3d","slug":"cbi-sent-notice-to-ramgarhtal-police-in-manish-gupta-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: सीबीआई ने रामगढ़ताल पुलिस को भेजी नोटिस, गोरखपुर शहर में जल्द दस्तक देगी टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: सीबीआई ने रामगढ़ताल पुलिस को भेजी नोटिस, गोरखपुर शहर में जल्द दस्तक देगी टीम
Thu, 11 Nov 2021 09:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:22 PM IST
सार
अब तक इस मामले की जांच की रही कानपुर एसआईटी की जांच से मृतक का परिवार संतुष्ट नहीं था। ऐसे में मृतक की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत मामले में सीबीआई ने गोरखपुर पुलिस को नोटिस भेजा है। सीबीआई की टीम कभी भी गोरखपुर में डेरा डाल सकती है। सीबीआई ने नोटिस में कहा गया है कि मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करने कभी भी सीबीआई टीम गोरखपुर पहुंच सकती है।
सीबीआई ने पुलिस से जांच में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, सीबीआई की नोटिस मिलते ही इस हत्याकांड से जुड़े लोगों और अन्य पुलिस वालों में हड़कंप मच गया है।
वहीं मनीष गुप्ता हत्याकांड में नामजद छह पुलिस कर्मियों की जेल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सुरक्षा में छह बंदी रक्षकों को लगाया गया है। दो-दो बंदी रक्षक आठ-आठ घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। रात में सोते समय दो अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी भी लगाए गए हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की कस्टडी में जाने तक आरोपित पुलिस कर्मियों के बैरकों के पास तक किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये है मामला
रामगढ़ताल इलाके के होटल कृष्णा पैलेश में 27 सितंबर की रात में इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा व अन्य पुलिस वाले चेकिंग करने को गए थे। आरोप है कि इस दौरान ही पुलिस वालों की पिटाई से मनीष की मौत हो गई थी। इस मामले में मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर छह पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच और विवेचना एसआईटी कानपुर को दी गई थी फिलहाल यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।