फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBI Sent Notice To Ramgarhtal Police in Manish Gupta Murder case

मनीष गुप्ता हत्याकांड: सीबीआई ने रामगढ़ताल पुलिस को भेजी नोटिस, गोरखपुर शहर में जल्द दस्तक देगी टीम

Thu, 11 Nov 2021 09:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Nov 2021 09:22 PM IST
सार

अब तक इस मामले की जांच की रही कानपुर एसआईटी की जांच से मृतक का परिवार संतुष्ट नहीं था। ऐसे में मृतक की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

विज्ञापन
CBI Sent Notice To Ramgarhtal Police in Manish Gupta Murder case
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत मामले में सीबीआई ने गोरखपुर पुलिस को नोटिस भेजा है। सीबीआई की टीम कभी भी गोरखपुर में डेरा डाल सकती है। सीबीआई ने नोटिस में कहा गया है कि मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करने कभी भी सीबीआई टीम गोरखपुर पहुंच सकती है।
विज्ञापन


सीबीआई ने पुलिस से जांच में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, सीबीआई की नोटिस मिलते ही इस हत्याकांड से जुड़े लोगों और अन्य पुलिस वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


वहीं मनीष गुप्ता हत्याकांड में नामजद छह पुलिस कर्मियों की जेल में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सुरक्षा में छह बंदी रक्षकों को लगाया गया है। दो-दो बंदी रक्षक आठ-आठ घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। रात में सोते समय दो अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी भी लगाए गए हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की कस्टडी में जाने तक आरोपित पुलिस कर्मियों के बैरकों के पास तक किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
रामगढ़ताल इलाके के होटल कृष्णा पैलेश में 27 सितंबर की रात में इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा व अन्य पुलिस वाले चेकिंग करने को गए थे। आरोप है कि इस दौरान ही पुलिस वालों की पिटाई से मनीष की मौत हो गई थी। इस मामले में मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर छह पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच और विवेचना एसआईटी कानपुर को दी गई थी फिलहाल यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed