फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An FIR has been filed against the Congress district president and former city president.

Mathura News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व शहर अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against the Congress district president and former city president.
नौहझील। कस्बा स्थित रामा मैरिज गार्डन में 14 अगस्त को कांग्रेस की बैठक में हुए विवाद और मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज हो गई है। नूरपुर निवासी राकेश की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और पूर्व शहर अध्यक्ष एवं हाथरस कोऑर्डिनेटर विक्रम वाल्मीकि को नामजद करते हुए 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच सीओ अमरनाथ यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन

राकेश की ओर से एसएसपी को दी गई तहरीर के अनुसार, 14 अगस्त को दोपहर नौहझील स्थित रामा पैलेस मैरिज होम में कांग्रेस की बैठक चल रही थी। राकेश भी अपने साथी ब्रह्मजीत जाटव और सूरज वाल्मीकि के साथ बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और विक्रम वाल्मीकि से अपनी बात सुनने के लिए कहा। आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विक्रम वाल्मीकि के साथ आए करीब 10-12 युवकों ने राकेश और उनके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया है कि तुम वोट दूसरी पार्टियों को देते हो और यहां आकर नेतागिरी करते हो। राकेश का कहना है कि बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर नौहझील पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, पूर्व शहर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि और 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दरअसल, इसी मामले में पूर्व शहर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि की तहरीर पर दिलीप चौधरी, मनफूल, प्रशांत चौधरी, पुष्पेंद्र जाट और गौरव जाट समेत 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अब घटनाक्रम की जांच में जुटी है। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश के बाद राकेश की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और विवेचना उनके द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed