फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Couple arrested for pouring boiling water on a woman.

Faridabad News: महिला पर उबलता पानी डालने वाला दंपती गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for pouring boiling water on a woman.
आरोप है कि उसे बुजुर्ग से शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुजुर्ग से शादी का दबाव बनाने और करीब तीन लाख रुपये में बेचने के आरोप के बीच महिला पर उबलता पानी डालने व करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रखने के मामले में थाना धौज पुलिस ने ललिता और उसके पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। पीड़िता प्रीति का आरोप है कि उसे बुजुर्ग से शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

विरोध करने पर उसके निजी अंगों पर गर्म पानी डालकर उसे गंभीर रूप से झुलसा दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, प्रीति की शादी करीब ढाई साल पहले गड्ढा कॉलोनी निवासी रोहित के साथ हुई थी। पिछले करीब दो माह से पति के साथ मनमुटाव के कारण वह अपनी देवरानी की मां ललिता के घर रह रही थी। पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान उस पर बुजुर्ग व्यक्ति से शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रीति के घर के काम में हाथ नहीं बंटाने को लेकर ललिता से विवाद रहता था। 15 अगस्त को खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि 16 अगस्त की सुबह ललिता और धर्मेंद्र ने प्रीति पर उबलता पानी डाल दिया। इससे उसके शरीर का निचला हिस्सा झुलस गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed