फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed for murder of three including former minister Jitendra Jaiswal in Gorakhpur

यूपी: महावत की मौत मामले में आया नया मोड़, पूर्व मंत्री समेत तीन पर दर्ज हुआ हत्या का केस

Sat, 06 Feb 2021 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Feb 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Case filed for murder of three including former minister Jitendra Jaiswal in Gorakhpur
पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में महावत रफीक की मौत के मामले में शाहपुर पुलिस ने पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू भइया समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज किया है। रफीक की पत्नी बदरुननिशा की अर्जी पर सीजेएम ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया था। एक फरवरी 2019 को महावत की मौत हो गई थी। जिसकी वजह बिदके हाथी के हमले में घायल होना बताया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महावत रफीक की पत्नी बदरुननिशा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में अर्जी दाखिल की थी कि उसका देवर इश्तियाक पप्पू जायसवाल के तिनकोनिया नंबर-1 में स्थित फार्म हाउस पर काम करता था। हाथी के कुचलने से उसकी मौत हो गई थी। बाद में पूर्व मंत्री पप्पू जायसवाल व उनके मैनेजर ने उसके पति रफीक पर हाथी की देखभाल का दबाव बनाना शुरू किया था।
विज्ञापन

 
हाथी की देखभाल से इनकार करने पर पति को मारते-पीटते थे। उसे वेतन भी नहीं दिया जाता था। एक फरवरी 2019 की सुबह वह पर घर थी इस बीच पप्पू जायसवाल के मैनेजर जगदीश अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया और पति को गालियां दी तथा जबरियां साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरुननिशा का कहना है कि शाम के चार बजे पप्पू जायसवाल का ड्राइवर मुन्नू उसके पास आया और कहा कि उसके पति की हालत खराब है। वह फार्म हाउस पर पहुंची तो पति घायल हालत में जीप पर लेटा था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

बदरुननिशा का आरोप है कि पति ने मरने से पहले बताया था कि पप्पू जायसवाल और उनके मैनेजर तथा अन्य ने उसकी पिटाई की है। महिला का आरोप है कि मारने-पीटने से पति की मौत हुई है और पुलिस ने इस मामले में कोई केस भी दर्ज नहीं किया है।

सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने पप्पू जायसवाल उनके मैनेजर जगदीश और ड्राइवर मुन्नू पर हत्या, धमकी देने का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed