फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Businessman Sandeep has been shot in head back stomach and hands of four bullets

व्यापारी पुत्र संदीप को सिर, पीठ, पेट और हाथ में मारी गईं हैं चार गोलियां, ऑपरेशन के बाद सेहत में सुधार

Wed, 28 Oct 2020 08:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Oct 2020 08:32 PM IST
सार

  • गोलियां पिस्टल से नहीं बल्कि तमंचे से मारी गईं,
  • मौके पर मिली पिस्टल किसकी इसकी जांच कर रही है पुलिस
  • दो आरोपियों का नाम बताया पर एक की लोकेशन जम्मू तो दूसरे की हैदराबाद में मिली

विज्ञापन
Businessman Sandeep has been shot in head back stomach and hands of four bullets
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के पीपीगंज थाने से थोड़ी ही दूरी पर मंगलवार शाम गोली लगने से घायल व्यापारी पुत्र संदीप को बदमाशों ने एक नहीं बल्कि चार गोलियां मारी थीं। गोलियां सिर के अलावा पीठ, पेट और हाथ में लगी हैं। यही नहीं, गोलियां तमंचे से मारी गईं हैं।

विज्ञापन


मौके से मिली पिस्टल किसकी है इसकी जांच पुलिस कर रही है। चर्चा है कि पिस्टल संदीप की है, जो अवैध है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में बोलने से बच रही है। वहीं, संदीप की हालत में सुधार है। उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन करके गोलियां निकाल दी गईं हैं। संदीप के पिता ने बताया कि डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन


उधर, संदीप ने जिन दो नामों पर शक जाहिर किया था उनकी मोबाइल लोकेशन प्रदेश से बाहर की मिली है। एक इस समय जम्मू में है तो दूसरा हैदराबाद में। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस बीच एसएसपी ने पीपीगंज थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दस लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने संदीप से पू्छताछ और शुरुआती जांच के आधार पर मामले को आशनाई का बताया, लेकिन इलाके में चर्चा है कि संदीप को गोली आईपीएल में सट्टेबाजी की वजह से मारी गई है। बताया जा रहा है कि संदीप ने सट्टे में रुपये लगाया था, जिसके लेनदेने में गोली मारे जाने की आशंका है।

फिलहाल गोली क्यों मारी गई यह बदमाशों के पकड़े जाने के बाद साफ हो पाएगा। संदीप को बदमाशों ने मंगलवार शाम सात बजे के करीब उस समय गोली मारी थी जब वह मोबाइल पर बात करते हुए घर के बाहर टहल रहा था।

उधर, क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एसपी क्राइम, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय थाने में मौजूद रहे। मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने करीब दस लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की को भी बुलाकर पूछताछ की है। घटना के समय वह उसी लड़की से बातचीत कर रहा था, लेकिन जिस तरह से गाली गलौच हो रही थी उससे यह बात ज्यादा सटीक नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed