{"_id":"60f2f71e8ebc3e68fb17fc99","slug":"brutal-murder-in-rajghat-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: राजघाट में युवक की सिर कूंचकर हत्या, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: राजघाट में युवक की सिर कूंचकर हत्या, नहीं हो पाई शिनाख्त
Sat, 17 Jul 2021 08:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:58 PM IST
सार
नदी के पास में स्थित निर्माणाधीन मकान में मिली लाश, संदेह के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे एक निर्माणाधीन मकान में शनिवार की शाम युवक की लाश मिली। आशंका है कि युवक की सिर कूंचकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की उम्र करीब 30 है। पुलिस ने संदेह के आधार पर सूचना देने वाले युवक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राप्ती नदी के पुराने पुल स्थित गायत्री मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान में युवक की हत्या कर लाश फेंके जाने की सूचना किसी ने शनिवार को पुलिस को दी। सूचना पर राजघाट पुलिस पहुंची तो घटनास्थल देखकर ऐसा लग रहा था कि आसपास के युवक वहां बैठकर शराब पीते और जुआ खेलते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर विनय सरोज ने बताया कि एक युवक की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
युवक के शरीर पर नीचे एक लोअर था, लेकिन उपरी हिस्से पर उसने कुछ नहीं पहन रखा था। जिन युवकों ने मकान में लाश होने की सूचना दी, वे खुद शराब के नशे में थे। मामला संदिग्ध लग रहा है। ऐसे लग रहा है कि शराब पीने के बाद आपसी विवाद में किसी ने युवक का सिर व चेहरा कूंचकर हत्या कर दी। जांच की जा रही है।