{"_id":"61a1e853b59c9c21f70efb21","slug":"brother-in-law-murdered-man-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जीजा ने साले को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, मारपीट की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंचा था युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: जीजा ने साले को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, मारपीट की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंचा था युवक
Sat, 27 Nov 2021 01:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:42 PM IST
सार
बहन के साथ मारपीट की सूचना पर आर्टीफिशियल ज्वेलरी कारोबारी अविनाश जायसवाल अपने मित्र के साथ उसके घर पहुंचा। इस दौरान वहां बहनोई और साले के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर नाराज जीजा ने साले अविनाश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृत अविनाश की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के गंगेज चौराहे के पास पति-पत्नी के बीच हो रही मारपीट की सूचना पर पहुंचे साले पर बहनोई ने चाकू से हमला कर दिया। बीच- बचाव में साले के मित्र को भी चाकू लगा। दोनों को पहले जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां साले अविनाश जायसवाल की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृत युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर एसपी सिटी समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर स्थित रानी का सराय निवासी अविनाश जायसवाल की पांडेयहाता में रोल्ड गोल्ड ज्वेलरी (आर्टीफिशियल) की दुकान है। अविनाश की बहन नेहा की शादी गंगेज चौराहे के पास रहने वाले अजय जायसवाल से हुई है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। मामला कोर्ट में पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर पत्नी नेहा को पति के मकान में एक कमरा मिल गया।
आरोप है कि शुक्रवार को अजय ने किसी बात पर नेहा की पिटाई कर दी। सूचना पर अविनाश अपने साथी राजघाट क्षेत्र के रहने वाले लकड़ी कारोबारी परमात्मा मद्धेशिया के साथ पहुंचा। आरोप है कि वहीं पर अविनाश और अजय में कहासुनी होने लगी। इस बीच अजय ने अविनाश पर चाकू से पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में आरोपी की पत्नी नेहा की तरफ से तहरीर मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
लगातार हो रहे अपराध से कानून व्यवस्था को चुनौती

- 24 नवंबर को रामगढ़ताल क्षेत्र के रामपुर टप्पा गांव में अंकुर शुक्ला की हत्या।
- 22 नवंबर को बड़हलगंज में बदमाशों ने घर में घुसकर पुष्पा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
- 19 नवंबर को बांसगांव क्षेत्र में कोटेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
- 13 नवंबर को गगहा क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने मां का सिर दीवार से टकराकर मार डाला।
- 09 नवंबर को गुलरिहा थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
- 04 नवंबर को गुलरिहा एरिया में ईंट भट्ठा कर्मचारी की हत्या कर शव दफना दिया गया।