{"_id":"5e5dcdee8ebc3eeb1f5b19c8","slug":"brick-businessman-killed-himself-by-jumping-in-front-of-train-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के बड़े कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर के बड़े कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह
Tue, 03 Mar 2020 08:54 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Mar 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
दीनदयाल सिंह उर्फ दीनू। फाइल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठा कारोबारी दीनदयाल सिंह उर्फ दीनू (43) ने रविवार देर रात तरंग क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दीनदयाल के पिता केबी सिंह बड़े कारोबारी थे। बीते दिसंबर में उनकी मौत के बाद ईंट व्यवसाय को दीनदयाल ने संभाला था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव की पहचान कर घरवालों को जानकारी दी। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बड़े भाई पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दीनदयाल के बड़े भाई से पूछताछ कर रही है। हालांकि दीनदयाल की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके पति ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्रनगर के बसंत एन्क्लेव अपार्टमेंट निवासी केबी सिंह की दिसंबर 2019 में मौत हो गई थी। वह ईंट भट्ठा के कारोबारी थे। उनके छह बेटे अपना-अपना कारोबार संभालते थे। तीसरे नंबर के बेटे अशोक सिंह उर्फ काली और दीनदयाल ईंट भट्ठा का कारोबार संभालते थे। पिता की मौत के बाद से ही भट्ठे को लेकर इन दोनों भाइयों में रिश्ते तल्ख हो गए थे। रविवार की रात तकरीबन 10:30 बजे दीनदयाल घर से निकल गए थे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही पुलिस को किसी ने रेलवे ट्रैक पर शव होने की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेब में मिले कागजात के आधार पर पहचान कर घरवालों को जानकारी दी। पास मिले सुसाइट नोट में बड़े भाई अशोक सिंह उर्फ काली पर प्रापर्टी हड़पने से क्षुब्ध होकर जान देने के लिए कदम उठाने की बात लिखी थी। अशोक सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि मृत शख्स की जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसका गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। दीनदयाल की पत्नी ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पति ने अवसाद में आकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।