{"_id":"5fe426c38ebc3e3d46614a53","slug":"boyfriend-molested-girl-and-kidnapped-on-wedding-day-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती को बदनाम करने की दी धमकी, फिर शादी के दिन किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दुष्कर्म का वीडियो बनाकर युवती को बदनाम करने की दी धमकी, फिर शादी के दिन किया अपहरण
Thu, 24 Dec 2020 10:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।

Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया और दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के दिन ही उसका अपहरण कर लिया।
यह आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों ने नरेंद्र उर्फ रामा यादव, उसके दोस्त आजाद निषाद, कन्हैया निषाद, मामा, मौसा व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
एफआईआर के मुताबिक आरोपी नरेंद्र उर्फ रामा यादव ने शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को बताया कि उसने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया है। किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसी बीच बीते आठ दिसंबर को युवती की शादी तय थी। उसी दिन सुबह करीब आठ बजे आरोपी ने फोन कर घर के पीछे बगीचे में युवती को बुलाया। फिर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर लिया। बाद में पुलिस ने युवती को मुक्त करा लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह का कहना है कि युवती की मेडिकल जांच कराई जाएगी। युवती की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।