पुराने प्रेमियों से बातचीत करने से नाराज था तीसरा प्रेमी, गुस्से में आकर कर दी थी प्रेमिका की हत्या!
- पुलिस ने खून से सना कपड़ा किया बरामद, आरोपी हिरासत में
- आज हो सकता है पर्दाफाश, फोन पर पुराने दो प्रेमियों से बात करने पर की थी युवती की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार, अजगरहा टोला निवासी मुख्तार निषाद की 18 वर्षीय बेटी अनिता का शव बीते बुधवार की सुबह गांव के बाहर बगीचे में मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह और एसओ नवीन कुमार सिंह जांच में जुट गए। घरवालों ने बताया कि अनिता मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी।
उधर, पुलिस ने गांव के 12 युवक-युवतियों से पूछताछ की तो पता चला कि अनिता मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती थी। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव के एक युवक को उठाया। उससे पूछताछ और कॉल डिटेल निकाली गई तो अनिता का मोबाइल नंबर भी मिल गया। यह भी पता चला कि गांव का एक दूसरा युवक, जो हैदराबाद में रहता है, उससे भी अनिता की बातचीत होती थी। पुलिस को एक तीसरे युवक का मोबाइल नंबर मिला, उससे भी अनिता की बातचीत होती थी। वह महराजगंज जिले का रहने वाला है, लेकिन अजगरहा गांव में अपनी बहन के घर पर रहता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में थानेदार नवीन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
अनिता को बगीचे में बुलाया और मार डाला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का अनिता से प्रेम संबंध हो था। जब उसे पता चला कि अनिता पहले से ही गांव के दो और युवकों के साथ बातचीत करती है, तो उसने अनिता को ऐसा करने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो उसे रास्ते से हटाने की ठान ली।
मंगलवार की रात में युवक ने फोन कर अनिता को बगीचे में बुलाया। बगीचे में युवक पहले से ही हंसिया लेकर बैठा था। युवती के आने पर मोबाइल फोन मांग कर कॉल डिटेल चेक की। दोनों युवकों से बातचीत होने का सबूत मिलने पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने मोबाइल फोन से सिम निकाल कर तोड़ दिया और युवती का गला दबा दिया।
जब युवती अचेत हो गई तो युवक ने हंसिया से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार को हत्या में प्रयोग की गई हंसिया व खून के छींटे पड़े युवक का कपड़ा बरामद कर लिया। पुलिस की जांच में कॉल डिटेल से पता चला कि युवती ने पिछले छह माह में आरोपी से 557 बार बातचीत की है।