{"_id":"607bf60a7fe0f97729590dac","slug":"boyfriend-burnt-alive-in-front-of-girlfriend-house-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी जिंदा जला, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी जिंदा जला, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
Sun, 18 Apr 2021 02:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:34 PM IST
सार
मृतक के परिजनों ने प्रेमिका व उसके घरवालों पर जलाने का लगाया आरोप, पेंट पलिश का काम करता था मृतक, पांच भाइयों में सबसे छोटा था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट थानाक्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के कूड़ाघाट विशुनपुरवा गांव निवासी दीपक निषाद (27) पुत्र भुआल की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से रविवार की भोर में 4 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
वह बीते 16 अप्रैल की रात 8 बजे महादेव झारखंडी मंदिर के पास रहने वाली प्रेमिका के घर के पास जलते हुए मिला था। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पिता भुआल व अन्य परिजनों ने प्रेमिका व उसके घरवालों पर जलाकर मारने का मौखिक आरोप लगाया है। फिलहाल अभी इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विशुनपुरवा गांव निवासी भुआल निषाद ठेला चलाते हैं। वह अपनी पत्नी व पांच बेटों के साथ रहते हैं। भुआल का छोटा बेटा दीपक पेंट पॉलिश का काम करता था और अविवाहित था। दीपक का प्रेम संबंध महादेव झारखंडी के पास रहने वाली एक शादीशुदा महिला से था।
विज्ञापन
16 अप्रैल दिन शुक्रवार की रात आठ बजे लोगों ने उसे महिला के घर के बाहर जलते हुए देखा और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, साथ ही उसके बयान का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह किसी महिला का नाम ले रहा है आग लगाने का आरोप लगा रहा है।
प्रेमिका का पति है जेल में
वहीं जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। रविवार की भोर में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक के पिता भुआल व अन्य परिजनों ने प्रेमिका, उसके माता-पिता पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। वही प्रेमिका के पिता का कहना है कि वह घर के सामने आकर गाली दे रहा था। कुछ देर बाद उसने खुद को आग लगा लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ले वालों के अनुसार दीपक जिस महिला से प्रेम करता था वह शादी शुदा है। एक साल पहले उसके पांच के बच्चे का शव रामगढ़ ताल के पास पानी में उतराता मिला था। बच्चे की हत्या के मामले में उसका पति जेल में है।
इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि 16 अप्रैल की रात को एक युवक लड़की के घर के सामने जल गया था। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। युवक शराब का ज्यादा सेवन करता था। पहले भी खुद को जलाने की कोशिश दो-तीन बार कर चुका था। प्रथम दृष्टया जांच में खुद को आग लगाने की बात आ रही है। मौत की सूचना अभी उन्हें नहीं है। मौत हुई होगी तो मेडिकल कॉलेज की पुलिस पोस्टमार्टम को भेजेगी। अब युवक के परिजन अगर आरोप लगा रहे है तो जांच व तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के कार्यवाहक प्रभारी दरोगा अखिलेश कुमार ने बताया कि 16 की रात को युवक लड़की के घर के सामने जला था। अभी मुझे स्थानीय पार्षद ममता सिंह के पति राघवेंद्र में मेडिकल में उसके मौत की सूचना दी है। आरोप की जांच की जा रही है।