{"_id":"602628d50e7ba15801106f1c","slug":"boy-arrested-due-to-threatened-to-female-officer-from-acid-attack-for-not-marrying","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी न करने पर महिला अधिकारी को तेजाब से जलाने की दी धमकी, सिरफिरा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: शादी न करने पर महिला अधिकारी को तेजाब से जलाने की दी धमकी, सिरफिरा गिरफ्तार
Fri, 12 Feb 2021 12:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान नरने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली विभाग में तैनात एक महिला अधिकारी को एक युवक ने तेजाब से जलाने की धमकी दी। आरोप है कि शोहदा शादी करने का दबाव बना रहा था। न मानने पर तेजाब से जलाने की धमकी देने लगा। आरोपी धमकी देते हुए महिला के आवास पर पहुंच गया जिसके बाद सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले की निवासी महिला अधिकारी गोरखपुर में तैनात हैं। कैंट क्षेत्र के सरकारी आवास में रहती हैं। महराजगंज के पनियरा का रहने वाला राजेंद्र सिंह महिला का पूर्व परिचति है। शहर में कैंटीन चलाता है।
विज्ञापन
महिला को नौकरी मिलने से पहले ही वह घर आता- जाता था। फोन पर बातचीत होती थी। वहीं पिछले कुछ दिनों से महिला अधिकारी के पास फोन कर युवक शादी करने का दबाव बना रहा था। बात न मानने पर तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार की देर रात आवास पर पहुंचकर हंगामा करने लगा। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। वहीं गुरुवार को थाने पहुंची महिला अधिकारी ने राजेंद्र के खिलाफ तहरीर दी।
डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट, धमकी और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बयान व साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।