फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Beaten with hockey by running BDC to middle of Market in Gorakhpur

गोरखपुर: बीडीसी को बीच चौराहे पर दौड़ाकर हॉकी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Aug 2021 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Aug 2021 06:10 PM IST
सार

तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Beaten with hockey by running BDC to middle of Market in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के नरहरपुर चौराहे पर बुधवार को बीडीसी धनंजय कन्नौजिया को दौड़ा-दौड़ाकर दबंगों ने हॉकी से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी मच गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोट होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नरहपुर निवासी लाल बहादुर ने तहरीर देकर बताया है कि बुधवार सुबह साढ़े सात बजे उनका भतीजा धनंजय कन्नौजिया गांव के चौराहे पर सर्वोदय आश्रम के पास नाई की दुकान पर बाल कटवाने के बाद वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के त्रिपुरारी सिंह, रितेश सिंह आदि व्यक्तियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए रॉड, डंडा व हॉकी से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना में धनंजय का हाथ-पैर टूट गया है। चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल धनंजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार एक अवैध असलहे तमंचा से फायर झोंक दिया गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। पुलिस ने घायल चाचा लालबहादुर कन्नौजिया की तहरीर पर गांव के ही चार नामजद व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल मनोज राय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed