{"_id":"60febd898ebc3e580b0e4ff4","slug":"attempt-to-murder-youth-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश, एयरफोर्स इलाके में इस हाल में मिला शख्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश, एयरफोर्स इलाके में इस हाल में मिला शख्स
Mon, 26 Jul 2021 07:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:20 PM IST
सार
एयरफोर्स इलाके में मिला अचेत, नहीं हो सकी पहचान, गले पर गहरे घाव, पुलिस ने कराया भर्ती
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई। सोमवार की सुबह युवक को बेसुध हाल में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। युवक के गले पर गहरे घाव हैं। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह सड़क किनारे पड़े बेसुध युवक को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले। पुलिस ने पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। देखने से युवक की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है।
विज्ञापन
कैंट इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके फोटो के जरिए पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मौजूदा साक्ष्य से लग रहा है कि वह कबाड़ बीनने वाला है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन