{"_id":"60abb12b8ebc3e34f8741016","slug":"attack-on-brothers-returning-from-marriage-ceremony-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शादी समारोह से लौट रहे भाइयों पर जानलेवा हमला, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: शादी समारोह से लौट रहे भाइयों पर जानलेवा हमला, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 24 May 2021 07:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 May 2021 07:29 PM IST
सार
चिलुआताल इलाके में हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, एक की हाल हुई है गंभीर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के सिंघोरवा बाजार के पास रविवार की रात सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक भाई बाइक छोड़कर खेत के रास्ते भागने में सफल रहे। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने उनपर फायरिंग भी की। वहीं दूसरे भाई को बदमाशों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया और छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चिलुआताल जय नारायण शुक्ला ने बताया कि चार नामजद मनीष सिंह उर्फ रूदल सिंह, अखिलेश सिंह, पिंटू सिंह व नौशाद अली सहित आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के सिंघोरवा बाजार के रहने वाले अवनीश कुमार तिवारी उर्फ लुट्टूर तिवारी अपने चचेरे भाई बंटी तिवारी के साथ रविवार की रात सहजनवां इलाके के लखनापार निवासी श्रीराम शब्द सिंह के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि शादी समारोह में ही डोहरियां बाजार के रहने वाले डॉ. दिलीप सिंह, पिंटू सिंह और टूनटून मद्धेशिया से पुरानी रंजिश को लेकर हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद अवनीश और बंटी बाइक से घर वापस आने के निकल लिए। आरोप है कि सिंघोरवा बाजार चौराहे पर स्थित ट्यूबवेल के पास चिलुआताल इलाके के डोहरियां के रूदल सिंह दो कार में 8-10 साथियों के साथ आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों वहीं पर गिर गए।
इसके बाद बदमाशों ने हॉकी, डंडे और रॉड से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच मौका पाकर अवनीश खेत के रास्ते भागने में सफल हो गए। आरोप है कि भागने के दौरान बदमाशों ने उनपर कई गोलियां भी चलाईं लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर बच गए। बदमाशों ने उनके चचेरे भाई बंटी को बुरी तरह से पीट कर अधमरा कर दिया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।
घटना की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रूदल सिंह के भाई गोरख सिंह ने भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। चुनाव में किसी और का समर्थन करने के लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।