{"_id":"6172bce179952924a8020dc3","slug":"animal-smugglers-tried-to-mount-a-pickup-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस पर पशु तस्करों ने पिकअप चढ़ाने की कोशिश की, आठ गोवंश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पुलिस पर पशु तस्करों ने पिकअप चढ़ाने की कोशिश की, आठ गोवंश बरामद
Fri, 22 Oct 2021 07:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:00 PM IST
सार
पशु तस्करों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस वालों पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पशु तस्करों का वाहन। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के सोनबरसा बाजार में पशु तस्करों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस वालों पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की। खुद को बचाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो तस्कर पिकअप छोड़कर फरार हो गए। पिकअप गाड़ी से आठ पशु बरामद हुए। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा चौकी प्रभारी मदनमोहन मिश्र, सिपाही प्रदीप कुमार और निलेश कुमार शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप पर गोवंश लेकर पशु तस्कर कसया की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक ने पुलिसवालों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि खुद को बचाते हुए पुलिसवालों ने पीछा किया पिकअप चालक ने गाड़ी सोनबरसा हाइवे क्रासिंग से मोड़कर सरदारनगर की तरफ जाने के लिए सर्विस लेन में छोड़ दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप पर से 8 राशि गोवंश बरामद किया। जिसमे 4 गाय और 4 बछड़े हैं। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश, गोवध अधिनिवारण अधिनियम व 11पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।