{"_id":"617bd5a359b0c673aa5e2f11","slug":"allegedly-molesting-by-pretending-blackmailing-by-making-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का लगा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का लगा आरोप
Fri, 29 Oct 2021 04:44 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:44 PM IST
सार
आरोप है कि बीते 26 मार्च की शाम करीब आठ बजे घर पर कोई नहीं था, उसी दौरान आरोपी आ गया और धमकी देकर जबरिया संबंध बनाने लगा। तभी परिवार वाले आ गए और उसे लोगों ने पकड़ लिया। पीड़िता ने परिवारवालों से आप बीती बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म, पोस्को एक्ट व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी कोर्ट में अर्जी देकर आरोप लगाया कि बेलसड़ गांव के पिपरिया पुरवा नीरज यादव शादी का झांसा देकर विगत एक वर्ष पूर्व शारीरिक संबंध बनाया। उसी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि बीते 26 मार्च की शाम करीब आठ बजे घर पर कोई नहीं था, उसी दौरान आरोपी आ गया और धमकी देकर जबरिया संबंध बनाने लगा। तभी परिवार वाले आ गए और उसे लोगों ने पकड़ लिया। पीड़िता ने परिवारवालों से आप बीती बताई।
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार के लोग जब शादी को कहने लगे तो नीरज यादव, पंकज यादव, सीमा देवी, रीमा देवी, और पूजा एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर पीड़िता के घर चढ़ आए और परिवार वालों को जातिसूचक गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे।
इसके बाद आरोपी नीरज यादव ने शादी करने से इनकार कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न और पोस्को एक्ट, जान से मारने की धमकी देने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है।