{"_id":"5fe9b0038ebc3e3f871b74e9","slug":"adg-sent-letter-to-all-sps-for-action-against-fraud-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कोरोना वैक्सीन का चक्कर पड़ सकता है भारी, एडीजी ने किया अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन कोरोना वैक्सीन का चक्कर पड़ सकता है भारी, एडीजी ने किया अलर्ट
Mon, 28 Dec 2020 03:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Dec 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के खौफ के बीच की जालसाजियों ने वैक्सीन को अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं। ऑफिस खाते की डिटेल लेने के बाद पूरा खाता ही साफ कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद एडीजी जोन दावा शेरपा अलर्ट हो गए हैं। उन्होंने सभी एसपी को पत्र जारी कर लोगों को जागरूक करने और साइबर बदमाशों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लोग कोरोना वायरस से बहुत डरे हुए हैं, ऐसे में लोग ऑनलाइन वैक्सीन खोज रहे हैं। इसी का फायदा जालसाज उठा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने सभी को अलर्ट किया है कि अभी तक सरकार की ओर से कोई भी वैक्सीन ऑनलाइन बिक्री की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
एडीजी जोन दवा शेरपा ने बताया कि जालसाज सक्रिय हैं और लोगों को सतर्क रहना चाहिए। पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।