फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of putting plaintiff in police station three policemen suspended

गोरखपुर: फरियादी को गलत तरीके से थाने में बैठाने के आरोप में एसएसआई, एसआई व कांस्टेबल निलंबित

Thu, 18 Nov 2021 09:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Nov 2021 09:39 PM IST
सार

वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रवेश सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल राजकुमार मिश्रा को थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Accused of putting plaintiff in police station three policemen suspended
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाने में एक शिकायतकर्ता को गलत तरीके से बैठाने के आरोप में थाने के एसएसआई, एसआई और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तत्कालीन एसओ के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


गुलरिहा थाने में एक महिला के गायब होने के प्रकरण में एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया था कि थाने में उन्हें गलत तरीके से बैठाया गया था। खुद को पीड़ित बताते हुए इस व्यक्ति ने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी ने सीओ बांसगांव को जांच का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


डीआईजी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी सीओ बांसगांव राहुल भाटी ने अपनी रिपोर्ट में वादी को थाना गुलरिहा पर अवैध रूप से थाने पर बैठाने के आरोप में लापरवाही, अकर्मण्यता तथा स्वेच्छाचारिता का दोषी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने गुलरिहा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राम प्रवेश सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल राजकुमार मिश्रा को  तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है। इसके अलावा तत्कालीन एसओ गुलरिहा के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed