फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 arrested after Cyber crime gang busted in Gorakhpur

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: आधार कार्ड नंबर, फिंगर प्रिंट का निशान चोरी कर खाते से उड़ाते थे रुपये, 11 गिरफ्तार

Fri, 23 Jul 2021 08:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jul 2021 08:00 PM IST
सार

9.10 लाख रुपये, होंडा सिटी कार, फिंगर प्रिंट क्लोन, क्लोन तैयार करने वाली मशीन, प्रिंटर बरामद, रजिस्ट्री दफ्तर की वेबसाइड से फिंगर प्रिंट और आधार कार्ड नंबर करते थे चोरी, शासन को लिखा जाएगा पत्र

विज्ञापन
11 arrested after Cyber crime gang busted in Gorakhpur
मामले का खुलासा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में फिंगर प्रिंट का क्लोन तैयार कर बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने 9.10 लाख रुपये की नकदी, होंडा सिटी कार, फ्रिंगर प्रिंट क्लोन, क्लोन तैयार करने की मशीन सहित कई उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पता चला है कि गिरोह के सभी सदस्य अलग-अलग काम करते थे और फिर सभी मिलकर रकम को ग्राहक सेवा केंद्र की मदद से अपने खुलवाए गए फर्जी खातों में भेजकर निकलवा लेते थे। पुलिस आरोपियों के फरार दो साथियों की तलाश में जुटी है। खबर है कि यह लोग रजिस्ट्री विभाग की वेबसाइड से भी लोगों के दस्तावेज की चोरी कर लेते थे। एसएसपी ने कहा कि इसे और सशक्त करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

 
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जालसाजी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने पर क्राइम ब्रांच और साइबर टीम काम कर रही थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस से अहम सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस तलाश में जुटी थी। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रुपये की जालसाजी करने वाले गिरोह के सदस्य होंडा सिटी कार व अन्य साधनों से कलेक्ट्रेट के तरफ से हरिओम नगर की तरफ जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया है। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि कुछ साथी जिला पंचायत रोड स्थित साई कम्यूनिकेशन में अंगूठे का कलोन बनाते है और फिर आधार नंबर, क्लोन की मदद से ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये को फर्जी एकाउंट में भेज देते थे। ग्राहक सेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी इन लोगों ने जालसाजी करने के लिए ही ली थी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

कैंट के दाउदपुर निवासी राघवेंद्र मिश्रा, मोहरीपुर निवासी सोनू कुमार पासवान, सहजनवां के अचियापार निवासी मुकेश कुमार, सहजनवां के जोन्हिया निवासी विकास उर्फ विक्की, तिवारीपुर के जाफरा बाजार निवासी सैय्यद जावेद अली, बड़हलगंज के बुढ़नपुरा निवासी शशांक पांडेय, महराजगंज के नौतनवां के पहाड़ी मोहल्ला निवासी दीपेंद्र थापा, नई दिल्ली में रहने वाला नौतनवां का जायसवाल मोहल्ला निवासी सागर जायसवाल, दिल्ली में रहने वाला नौतनवां के वार्ड नंबर 13 निवासी राहुल राना, तिवारीपुर थाने के पास का निवासी अमित कन्नौजिया, उरुवा बाजार के देवापार निवासी आशीष पाठक की गिरफ्तारी की गई है। राधवेंद्र मिश्रा और सोनू कुमार पासवान ही गिरोह का सरगना है।

बरामदगी
आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 लाख 10 हजार रुपये नकद, 53 मोबाइल फोन, 34 मोबाइल सिम, 1 डोंगल, 26 एटीएम कार्ड, 53 पासबुक, 48 चेकबुक विभिन्न बैंकों व नामों के आठ चेक जिसमें एक चेक 2 करोड़ 60 लाख का मय हस्ताक्षर एक डिमांड ड्राफ दस करोड़ का, 213 फिंगर प्रिंट क्लोन, चार फिंगर स्कैनर, दो रजिस्टर जिसमें आधार कार्ड, विभिन्न बैंक का डाटा लिखा है, एक लैपटॉप, एक मानीटर, चार बोतल पालीमर लिक्विड, दो फिंगर प्रिंट उठाने वाला ग्लास, दो अल्ट्रा वाइलेट राड, 6 फाम सीट, एक सेल्फ इंक मशीन, दो अल्ट्रा वाइलेट, एक होंडा सिटी कार, एक प्लसर बाइक, पांच आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड बरामद किया गया है।

गिरोह के सभी सदस्य आपस में बांट रखे थे काम
गिरोह के सभी सदस्य अपना काम बांट रखे थे। राघवेंद्र नेपाल व दिल्ली के व्यक्तियों को पैसे देकर उनका विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर उनका एटीएम कार्ड, चेकबुक, नेट बैंकिंग आईडी, पासवर्ड एवं वीडियो केवाईसी कराकर सीएसपी बनाकर विभिन्न बैंक खातों से रुपये निकलवाता था। सोनू कुुमार आधार कार्ड डाटा व फिंगर प्रिंट विभिन्न माध्यमों से प्राप्त कर फिंगर प्रिंट क्लोन बनवाकर एईपीएस ट्रांजेक्शन के माध्यम से रुपये निकालता था।

मुकेश सीएसपी संचालक था और आधार कार्ड व फ्रिंगर प्रिंट डाटा निकालकर गिरोह को बेच देता था। विकास की सहजनवां तहसील के पास फोटो कॉपी की दुकान थी, फोटो कॉपी के बहाने आधार कार्ड नंबर व फ्रिंगर प्रिंट का डाटा चोरी करता था। सैय्यद जावेद फिंगर प्रिंट का क्लोन तैयार करता था, शशांक पांडेय नेपाल व दिल्ली के व्यक्तियों को पैसे देकर उनका बैंकों में खाता खुलवाकर था। दीपेंद्र थापा नेपाल व दिल्ली के व्यक्तियों को पैसे देकर नितेश सिंह, राहुल राना व सागर जायसवाल की मदद से खाता खुलवाता था।

सागर नेपाल व दिल्ली के व्यक्तियों को रुपये देकर उनका फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड बनवाता था, राहुल, पैसे लेकर नेपाली व्यक्तियों को दीपेंद्र थापा से मिलवाता था और नितेश सिंह की मदद से बैंक खाता खुलवाता था। अमित सैय्यद जावेद की मदद से क्लोन तैयार करता था। आशीष पाठक पैन ड्राइव से फिंगर प्रिंट का डाटा एडिट कर जावेद को उपलब्ध कराता था।

 

रजिस्ट्री विभाग की वेबसाइट से चुराते थे दस्तावेज

अंगूठे का निशान और आधार कार्ड का नंबर गिरोह के सदस्य रजिस्ट्री विभाग के ई रजिस्ट्री वेबसाइट से चोरी कर लेते थे। यहां से ही फिंगर प्रिंट मिल जाता था जिसका इस्तेमाल कर क्लोन को तैयार किया जाता था। इसके अलावा विकास उर्फ विक्की का सहजनवां तहसील गेट पर ही फोटो कॉपी की दुकान थी यहां पर रजिस्ट्री के लिए जब फोटो कॉपी कराने को कोई आता था तो वह आधार कार्ड और अंगूठे का निशान चुरा लेते थे। यही से दस्तावेज की चोरी कर वह पूरा गिरोह काम करता था।

ऐसे खुला मामला
दिल्ली में एक अफसर के साथ जालसाजी का मामला सामने आया था। इसकी जांच दिल्ली पुलिस ने शुरू की तो पता चला कि गोरखपुर के रहने वाले दो युवकों ने जालसाजी की है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने ही गोरखपुर पुलिस को दी थी जिसके बाद दिल्ली में रहकर जालसाजी करने वाले राहुल राना और सागर जायसवाल को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने इन्हीं दोनों से पूछताछ करने के बाद अन्य आरोपियों को पकड़ लिया।

2018 में पकड़े गए गिरोह से है संबंध
जालसाजी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने 2018 में किया था। यह गिरोह भी उन सदस्यों से जुड़ा हुआ है। एसएसपी ने बताया कि इनके पास से वह दस्तावेज मिले है जिससे पता चला है कि पिछले गिरोह के लोगों के जमानत कराने में इन लोगों ने मदद की है। और किस किस से तार जुड़े है इसे खंगाला जा रहा है।

ऐसे करते थे जालसाजी
- पहले ग्राहक सेवा केंद्र का फ्रेंचाइजी लिया गया
- रजिस्टी आफिस की वेबसाइट या अन्य साधनों से अंगूठे का निशान और आधार कार्ड नंबर, अन्य डिटेल हासिल किया
- लोगों को फंसाकर उनका फर्जी एकाउंट खुलवाया फिर बैंकिंग के सारे दस्तावेज को अपने पास रख लिए
- फिंगर प्रिंट का क्लोन तैयार करके ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से खाते में रुपये के ट्रांसफर कर लिए
- खाते से दस हजार रुपये अपने फ्राड खाते में भेजा
- रुपये को किसी और की मदद से निकलवाते थे
- एक दिन में एक शख्स के खाते से सिर्फ दस हजार रुपये ही निकाले जाते थे

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed