फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in women

Gorakhpur News: बीएसएफ जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस

Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime in women
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके में एक युवती ने महराजगंज निवासी बीएसएफ जवान जितेंद्र यादव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया। आरोप है कि झांसा देकर 28 जून को नेपाल लेकर गया और एक कमरे में दुष्कर्म किया। इसके बाद गूगल-पे के जरिए 26 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर हड़प लिए। अब वह शादी से इन्कार कर रहा है। पुलिस दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के पनियरा निवासी जितेंद्र यादव की दोस्ती एक युवती से थी। जितेंद्र शादीशुदा है और एक बच्ची भी है। इस बीच युवती की शादी दिसंबर 2022 में सहजनवां इलाके में हो गई, लेकिन युवती का बीएसएफ के जवान से बातचीत जारी रखा। 28 जून को दोनों नेपाल चले गए और दो दिन बाद लौटे। युवती के घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने बीएसएफ जवान पर शादी करने का दबाव बनाया। जवान के मना करने पर युवती ने केस दर्ज करा दिया। हालांकि, युवती ने तहरीर में लिखा है कि उसे शादी का झांसा देकर बीएसएफ जवान नेपाल ले गया था और फिर जबरन होटल में दुष्कर्म करने के बाद छोड़ गया। युवती ने अपनी शादी का जिक्र नहीं किया है। एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों के बीच पहले से दोस्ती है। दोनों शादीशुदा हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed