फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in student in arrest

Gorakhpur News: छात्रा से छेड़खानी करने का आरोपी दबोचा गया

Mon, 07 Aug 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime in student in arrest
गगहा (गोरखपुर)। गगहा इलाके के एक इंटर कॉलेज में आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़खानी के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी मुकेश यादव (22) के रूप में हुई। आरोप है कि वह छात्रा का कॉलेज आते-जाते समय पीछा और छेड़खानी करता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को युवक पर बेटी के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। छात्रा के दो भाई उलाहना लेकर जब आरोपी के घर गए तो आरोपी व उसके साथियों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने छेड़खानी करने व पाॅक्सो एक्ट की धारा में युवक पर केस दर्ज किया है। गगहा के थानाध्यक्ष अरविंद सिंह का कहना है रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed