{"_id":"64dfc671e1318f01ec099006","slug":"crime-in-chitfund-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-276157-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड कंपनियां: नहीं खुल रही वेबसाइट, तहसील में ही जमा हो रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट फंड कंपनियां: नहीं खुल रही वेबसाइट, तहसील में ही जमा हो रहे आवेदन
Sat, 19 Aug 2023 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:04 AM IST
सार
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनीत सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर तहसीलों में आवेदन पत्र जमा किए जा रहे थे। अब ऑनलाइन आवेदन का नोटिस चस्पा कराया गया है। ऑनलाइन आवेदन में आ रही दिक्कतों से शासन के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
तहसील के नाजिर कार्यालय में चिट फंड कंपनी में फंसी रकम वापसी लिए लोग जमा करा रहे आवेदन पत्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिट फंड कंपनियाें में जमा रकम वापसी के लिए आवेदनों की तादाद बढ़ती जा रही है। शासन की ओर जारी वेबसाइट दिन में नहीं खुल रही है। इसलिए लोग तहसीलों में पहुंचकर आवेदन पत्र जमा करा रहे हैं। तहसील में जमा आवेदनाें की ऑनलाइन इंट्री की व्यवस्था नहीं होने से कर्मचारी हांफने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लोगों को काॅमन सर्विस सेंटर पर पर जाकर आवेदन करने की सलाह दी जा रही है, लेकिन वेबसाइट नहीं खुलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जिले में एक दर्जन से अधिक चिट फंड कंपनी खोलकर जालसाज भाग गए हैं। वर्ष 2013 से खुली एक दर्जन से अधिक कंपनियाें में लोगों के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। शासन की ओर से ऐसे लोगों को राहत देने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके तहत शुरुआत में ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया।
विज्ञापन
17 अगस्त को शासन की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट https//infinanceup.upsdc.gov.in जारी किया गया। इसके ग्रेवांस रेड्रेसल पोर्टल पर जाकर आवेदक को लॉग इन करना है। इसके बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड ओटीपी आएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने वाले गैंग के 8 गिरफ्तार, यूके के बुजुर्गों से की तीन करोड़ की जालसाजी
लेकिन दिन में वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है। इसके लोगों को सीएससी से लौटना पड़ रहा है। इसलिए लोग पहले की तरह तहसीलों में पहुंचकर आवेदन कर रहे हैं। तहसील से जुड़े लोगों का कहना है कि तकनीकी दिक्कत आ रही है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
तीन सौ से अधिक जमा हुए आवेदन
सदर तहसील में शुक्रवार को तीन सौ से अधिक आवेदन जमा हुए। इससे आवेदनों की तादाद करीब 4600 पहुंच गई है। आवेदनों की संख्या बढ़ने से तहसील कर्मचारी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसे ही फार्म जमा होते रहे तो उनकी डाटा फीडिंग में दिक्कत आएगी। इसके लिए अलग से कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। इसलिए लोग ऑनलाइन आवेदन का प्रयास करें, ताकि एक बार ही प्रक्रिया पूरी हो सके।
इसे भी पढ़ें: खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या की आशंका