{"_id":"65bd54f08a71000038037129","slug":"cricket-surmount-became-champion-by-defeating-da-sports-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-453174-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: डीए स्पोर्ट्स को हराकर सरमाउंट बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट: डीए स्पोर्ट्स को हराकर सरमाउंट बना चैंपियन
Sat, 03 Feb 2024 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Feb 2024 09:58 AM IST
विज्ञापन
विजेता ट्राफी के साथ सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की टीम।फोटो — विज्ञप्ति।
सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने जीता राजेश कुमार श्रीवास्तव अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी और डीए स्पोर्ट्स के बीच नीना थापा इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया। इसमें डीए स्पोर्ट्स को 43 रन से हराकर सरमाउंट ने खिताब को अपने नाम कर लिया।
मैच का शुभारंभ मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सरमाउंट की टीम 27 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें धनंजय यादव ने 30 और विकास यादव ने 28 रन बनाए।
डीए स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष सिंह ने तीन और आलोक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीए स्पोर्ट्स की टीम 24 ओवर में मात्र 62 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें युवराज मौर्या ने 16 रन बनाए। सरमाउंट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नमन सिंह और आरव दुबे ने तीन-तीन विकेट लिए। मैच सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने 43 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब धनंजय यादव को संतराज गौड़ ने प्रदान किया। टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ी कार्तिक गौड़ (नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ) को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड रामायन श्रीवास्तव ने दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. सीताराम पांडेय रहे। इस दौरान सीमा श्रीवास्तव, शिवांगी कौशल, वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। टूर्नामेंट अध्यक्ष रामायन श्रीवास्तव और आयोजक सचिव प्रभात गौड़ ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।