{"_id":"6918db5a860247e7360e3a5e","slug":"cow-is-the-basis-of-indias-sages-agriculture-and-culture-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1136301-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भारत की ऋषि, कृषि और संस्कृति का आधार है गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भारत की ऋषि, कृषि और संस्कृति का आधार है गाय
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन में आचार्य विश्रुत पाणि व अन्य लोगों को माला पहनाकर स्वागत करते प्
गोरखपुर। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन के दूसरे दिन गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई। योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि गो माता भारत की ऋषि, कृषि और संस्कृति का आधार हैं। इसलिए उन्हें राष्ट्र माता का सम्मान दिया जाना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने नेपाल को हिंदू अधिराज्य घोषित करने की मांग रखी। कहा कि भारत-नेपाल की संस्कृति समान है। नेपाल की अधिकांश आबादी हिंदू है। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने विदेशी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन धर्म के अनुयायी विश्वभर में एकजुट हो रहे हैं।
डॉ. राकेश श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्वांचल विवाह संस्कार की प्रस्तुति ने सभी को भाव-विह्वल कर दिया। आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणि, डॉ. लालमणि त्रिपाठी, राकेश सिंह और शंभूनाथ तिवारी ने अपने विचार रखे। कवि गौरव सिंह चौहान की कविता ने उपस्थित ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।