फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Covid ward Missing woman found from road in Gorakhpur

लापरवाही: कोविड वार्ड से लापता महिला सड़क के किनारे बैठकर रो रही थी, परिजन बोले- बीआरडी में नहीं कराएंगे इलाज

Tue, 13 Apr 2021 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Apr 2021 11:53 AM IST
सार

  • महराजगंज की महिला रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से हो गई थी लापता
  • परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
Covid ward Missing woman found from road in Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड से लापता बुजुर्ग महिला को परिजनों ने रविवार रात ढूंढ निकाला। महिला भटहट में सड़क किनारे बैठकर रो रही थी। इस बीच पुत्र की नजर पड़ी। इसके बाद परिजन पुलिस को जानकारी देकर महिला को घर लेकर चले गए। परिजनों का कहना है कि इतनी लापरवाही के बीच मरीज का इलाज बीआरडी में नहीं कराएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की नौ अप्रैल को तबीयत खराब हुई। परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराए। कोरोना जांच में संक्रमित मिलने के बाद उसी दिन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के बेड नंबर 46 पर भर्ती करा दिया गया। रविवार दोपहर को परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि महिला लापता है।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने वार्ड में तैनात स्टाफ से जानकारी लेनी चाही, लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। इसके बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चौकी में शिकायत की। जिसके बाद इंचार्ज गौरव राय कनौजिया वार्ड में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां किसी कर्मचारी ने बताया कि महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन किसने डिस्चार्ज किया, इसकी जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए लोगों से मदद मांगी, लेकिन महिला का पता नहीं चला। इस बीच परिजन भी तलाश में जुटे थे। रविवार रात में मझला बेटा भटहट की ओर आ रहा था। वहां सड़क किनारे बैठी मां रोते हुए मिली। बेटे ने पुलिस को सूचना दी और मां को घर लेकर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed