{"_id":"61dd10521efb45489119b1b4","slug":"covid-vaccination-1103-people-got-booster-dose-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 1103 लोगों को लगा बूस्टर डोज, किशोरों ने भी लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 1103 लोगों को लगा बूस्टर डोज, किशोरों ने भी लगवाया टीका
Tue, 11 Jan 2022 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:36 AM IST
सार
सीएमओ के अलावा एसीएमओ डॉ. एके प्रसाद ने एमआरआई बिल्डिंग, उप जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने टीका लगवाया। जिला प्रशासन के अधिकारी टीका लगवाने महिला अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। सोमवार से स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करर्स और 60 वर्ष से ऊपर के बीमार बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगना भी शुरू हो गया है। पहले दिन 1103 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा 8972 किशोरों को भी कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। वहीं, 303 बूथों पर 18 वर्ष से ऊपर के 37066 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे महिला अस्पताल में पहुंचे, जहां उन्हें सबसे पहले बूस्टर डोज लगाई गई। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग को भी बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
सीएमओ के अलावा एसीएमओ डॉ. एके प्रसाद ने एमआरआई बिल्डिंग, उप जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने टीका लगवाया। जिला प्रशासन के अधिकारी टीका लगवाने महिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी तरह फ्रंटलाइन वर्करर्स के लिए डीएम कार्यालय के ई-डिस्ट्रिक्स ऑफिस में बूथ बनाया गया था। जहां पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बूस्टर डोज लगाई गई। इस दौरान एडीएम एफआर ने भी टीका लगवाया।
विज्ञापन
बूस्टर डोज के साथ ही किशोरों और वयस्कों के टीकाकरण का भी अभियान चला। सीएमओ ने बताया कि 37 हजार 66 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें 25 हजार 281 लोगों को पहली और 11785 को दूसरी डोज लगाई गई है।
इन जगहों पर बनाया गया है बूथ
- सभी सीएचसी-पीएचसी
- कमिश्नर ऑफिस, डीएम ऑफिस, ब्लॉक मुख्यालय और थाने
एक नजर आंकड़ों पर
- इन्हें लगना है बूस्टर डोज व वैक्सीन
- हेल्थ केयर वर्कर - 33,285
- फ्रंट लाइन वर्कर - 30,183
- 60 वर्ष से ऊपर - 4,49,077
- 15 वर्ष से ऊपर के बच्चे - 3,11,465
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि सभी हेल्थ केयर वर्करर्स ने बूस्टर डोज लगवाई है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। यह नए वैरिएंट से बचाव में भी कारगार है।
उप जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी सुनीता पटेल ने कहा कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में प्रभारी के पद पर तैनात हूं। तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है। समय निकालकर बूस्टर डोज लगवा ली हूं।