{"_id":"5f1817360aeffc4bdd7e968e","slug":"cousin-sister-death-due-to-jump-into-drain-in-siddharthnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध होकर बहनों ने उठाया ये खतरनाक कदम, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से क्षुब्ध होकर बहनों ने उठाया ये खतरनाक कदम, इस हाल में मिला शव
Wed, 22 Jul 2020 04:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jul 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की डांट एक युवती और उसकी चचेरी बहन को इतनी बुरी लगी कि दोनों ने नाले में छलांग लगाकर जान दे दी। मामला ढेबरुआ थाना क्षेत्र के कठेला जनूबी गांव के टोला ऊंचडीह का है। यहां मंगलवार शाम दो चचेरी बहनों ने नाले में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र की कठेला पुलिस चौकी के कठेला जुनूबी ग्रामसभा के ऊंचडीह टोले की रहने वाली सविता (19) पुत्री धनराज, शैली कुमारी (22) पुत्री परशुराम मंगलवार को शाम चार बजे सविता की मां के डाटने से नाराज होकर टोले के पास बह रहे सिकरी नाले में कूद गई।
विज्ञापन
24 .घंटे बाद मिला शव
परिजनों ने मंगलवार को काफी तलाश किया। मगर दोनों का कुछ पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने डायल-112, ढेबरुआ थाना और कठेला पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बुधवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की लाश घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर खोजा। मौके पर सीओ सुनील कुमार सिंह, एसएचओ तहसीलदार सिंह व कठेला चौकी प्रभारी राधारमण यादव भी पहुंचे।
पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने कहा कि दोनों चचेरी बहनों ने सिकरी नाले में कूदकर आत्महत्या कर लिया। दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।